फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ के दिन उजड़ गया सुहाग: पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा था व्रत, कारोबारी की मौत से छाया मातम

Fri, 10 Oct 2025 06:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)

सार

करवा चौथ के दिन महिला का सुहाग उजड़ गया। महिला ने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था, लेकिन इस घटना के बाद खुशी के पल गहरे सदमे में बदल गए। घटना पंजाब के नंगल की है।
विज्ञापन
पुलिस घटना की जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। भारतीय संस्कृति में करवा चौथ को पति-पत्नी के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। परंपरागत रूप से इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। 

विज्ञापन


पंजाब के नंगल में करवा चौथ के दिन दर्दनाक घटना हुई है। करवा चौथ के दिन महिला का सुहाग उजड़ गया। महिला ने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था, लेकिन इस घटना के बाद खुशी के पल गहरे सदमे में बदल गए। नंगल में शराब के बड़े कारोबारी धर्मपाल की संदिग्ध हालात में मौत से परिवार में मातम छा गया है। धर्मपाल शुक्रवार की सुबह घर से सैर के लिए निकले थे। उन्हें घायल अवस्था में सड़क पर गिरा देख दो युवकों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरसक प्रसास किया, लेकिन धर्मपाल की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार सुबह लगभग पांच बजे प्रति दिन की तरह कारोबारी धर्मपाल घर से सैर को निकले थे और रास्ते में क्या हुआ इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। कुछ लोगों का मानना है कि धर्मपाल की शुगर लेवल कम होने से उन्हें चक्कर आया और गिर कर घायल होने के बाद उनकी मौत हुई है। तो कुछ लोग हार्टअटैक के कारण मौत मान रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


धर्मपाल की पत्नी ने करवा चौथ का व्रत भी रखा था। अब परिवार में मातम का महौल बना हुआ है। पत्नी का रो-रोकर बूरा हाल है। जांच अधिकारी एएसआई बलराम शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही साफ होगा कि आखिर धर्मपाल की मौत का कारण क्या रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें