फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह रुपये में करोड़पति बना मजदूर: पंजाब के शख्स की खुली किस्मत, निकली एक करोड़ रुपये की लॉटरी

Wed, 16 Jul 2025 06:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/जीरा (पंजाब)

सार

छह रुपये में क्या कोई करोड़पति भी बन सकता है। जी हां, ऐसा ही हुआ है पंजाब के फिरोजपुर में, जहां एक मजदूर छह रुपये में एक करोड़ रुपये की लॉटरी जीता है। 
विज्ञापन
मजदूर की लगी एक करोड़ रुपये की लॉटरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहावत है कि ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। यह कहावत पंजाब के एक शख्स के लिए सच साबित हुई। पेशे से मजदूर व्यक्ति की महज छह रुपये में एक करोड़ की लॉटरी निकली है। जैसे ही उसे इस बात का पता चला तो उसका और उसके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मजदूर का नागालैंड स्टेट लॉटरी से एक करोड़ रुपये का इनाम निकला है। यह लॉटरी उसने महज छह रुपये में खरीदी थी।

विज्ञापन


फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में जसमेल सिंह की एक करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है। जसमेल सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार को पाल रहा है। वह पिछले लंबे समय से लॉटरी खरीद रहा था और अब जाकर उस पर मां लक्ष्मी की कृपा हुई है और उसका एक करोड़ रुपये का इनाम निकला है। 

विज्ञापन


जसमेल सिंह ने बताया कि जब उसे जीरा से लॉटरी बेचने वाले दुकानदार गुलशन शर्मा का फोन आया कि उसकी लॉटरी निकली है तो पहले उसे लगा कि मजाक किया जा रहा है। फिर दुकानदार ने जसमेल सिंह को जीरा बुलाकर उसे बताया गया कि उसका एक करोड़ का इनाम निकला है। 

लॉटरी विक्रेता गुलशन शर्मा का कहना है कि जसमेल मोगा का रहने वाला है और लॉटरी उसने जीरा में उनकी दुकान से खरीदी थी। फोन करके उसकी सूचना दी कि उसका एक करोड़ का इनाम निकला है। 

जसमेल सिंह पर 30 लाख का कर्ज 
जसमेल सिंह और उसकी पत्नी ने बताया कि उनके सिर पर 30 लाख रुपये का कर्ज है। वह बहुत परेशान थे। वह कर्ज के चलते खुदकुशी करने की भी सोच रहे थे तो उन्होंने अपनी किस्मत आजमाने के लिए लॉटरी डालनी शुरू की थी। काफी समय से है लॉटरी डालकर अपनी किस्मत आजमा रहे थे। अब उनकी एक करोड़ रुपये की लॉटरी निकल गई। 
विज्ञापन


आराम से बिता सकेंगे जिंदगी
जसमेल सिंह ने कहा कि अब उनका कर्ज भी उतर जाएगा और वह आराम से अपनी जिंदगी भी बिता सकेंगे। लॉटरी निकलने के बाद वह जीरा स्थित काली माता मंदिर में माथा टेकने गए। उनकी मुराद पूरी होने पर उन्होंने कहा कि वह माथा टेक कर आए हैं। लॉटरी निकलने पर उन्हें बहुत खुशी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें