फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridkot: पैसों के लेनदेन में चंडीगढ़ से अगवा पत्रकार कोटकपूरा में मिला, मारपीट में घायल; आरोपी फरार

Wed, 05 Nov 2025 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

पुलिस ने गंभीर चोटों से घायल पत्रकार को सुरक्षित बरामद कर लिया। उसका मेडिकल करवाया जा रहा है और उसे सीआईए मोहाली की टीम उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
कोटकपूरा से बरामद पत्रकार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ से अगवा किए गए एक वेब टीवी चैनल के पत्रकार गुरप्यार सिंह को फरीदकोट पुलिस ने कोटकपूरा से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन के विवाद के चलते एक दिन पहले निहंग वेशभूषा वाले कार सवार आरोपियों ने उन्हें किडनैप किया था। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, अपहरण की सूचना प्राप्त होते ही मोहाली की सीआईए टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इस बीच फरीदकोट जिला पुलिस को जानकारी मिली कि पत्रकार को कोटकपूरा के एक गुरुद्वारा साहिब में लाया गया है, जहां उसके साथ मारपीट की जा रही थी।

सूचना पर हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही आरोपी वहां से फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने गंभीर चोटों से घायल पत्रकार को सुरक्षित बरामद कर लिया। उसका मेडिकल करवाया जा रहा है और उसे सीआईए मोहाली की टीम उसे अपने साथ ले गई। इस संबंध में पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटे पत्रकार ने पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें