अभी तक पंजाब पुलिस और सीबीआई को अश्विनी कुमार द्वारा चलाई गई पहली गोली से संबंधित कोई सबूत नहीं मिला है। इसी के चलते अब दुकान के पूरे मलबे को जेसीबी की मदद से हटाकर बारीकी से जांच की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मानसा में झोटा हत्याकांड के आरोपी अश्विनी कुमार की दुकान से जुड़े मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम आज एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने ढहाई गई दुकान के मलबे की दोबारा जांच शुरू कर दी है। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से पूरी दुकान का मलबा हटाया जा रहा है, ताकि उसमें से अहम सबूत जुटाए जा सकें।
विज्ञापन
सीबीआई की इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न विभागों की टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। सभी टीमें जांच प्रक्रिया में जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, अभी तक पंजाब पुलिस और सीबीआई को अश्विनी कुमार द्वारा चलाई गई पहली गोली से संबंधित कोई सबूत नहीं मिला है। इसी के चलते अब दुकान के पूरे मलबे को जेसीबी की मदद से हटाकर बारीकी से जांच की जा रही है।