फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Fri, 28 Aug 2026 05:41 PM IST
मयूर शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

चमकौर साहिब को पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का सियासी गढ़ माना जाता है। आप के इस फैसले को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव माना जा रहा है।
विज्ञापन
जसवीर सिंह गढ़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे के बारे में जानकारी देते हुए जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि उन्हें चमकौर साहिब का हलका प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके लिए वो आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करते हैं। दरअसल, चमकौर साहिब को पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का सियासी गढ़ माना जाता है। आप के इस फैसले को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव माना जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


पूरे पंजाब में इस बात की चर्चा थी। मैं पंजाब से बाहर था। कल मैं किसी का फोन भी नहीं उठा पाया था। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हलके चमकौर साहिब में आने वाले इलेक्शन में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें