फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की बेटी जैस्मीन कौर का इटली में डंका: राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, 13 साल पढ़ाई में किया टॉप

Mon, 26 Oct 2026 08:35 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला

सार

जैस्मीन कौर पिछले 13 वर्षों से पढ़ाई में लगातार टॉप करती आ रही हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है।
विज्ञापन
पंजाब की जैस्मीन कौर इटली में सम्मानित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला जिले के गांव सुन्नड़वाल की जैस्मीन कौर को इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला ने सम्मानित किया है। उन्हें मेडिकल की पढ़ाई और शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला है। जैस्मीन ने अपनी उपलब्धियों से परिवार और पंजाब का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन


जैस्मीन कौरन ने 13 साल पढ़ाई में किया टॉप
जैस्मीन कौर पिछले 13 वर्षों से पढ़ाई में लगातार टॉप करती आ रही हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। वह यूरोपीय संसद की सदस्य भी रह चुकी हैं। इटली के स्कूलों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। विदेश में रहकर पढ़ाई करना उनके लिए आसान नहीं था। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। परिवार के सहयोग से वह लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ती रहीं। उनके पिता जसवंत सिंह और माता मनजीत कौर हैं।

बेटियों को पढ़ाने की अपील
जैस्मीन कौर ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों के माता-पिता से अपील की है। वे अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाएं और आगे बढ़ने के समान अवसर दें। जैस्मीन ने कहा कि सही मार्गदर्शन मिलने पर बेटियां बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। उनकी बड़ी बहन को भी कुछ वर्ष पहले इटली के राष्ट्रपति से सम्मान मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें