फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की स्कूटी जलाई: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पीड़ित बोला-मुझे मिल रही थी धमकियां

Tue, 13 Oct 2026 11:51 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

पीड़ित ने बताया कि उन्हें लंबे समय से धमकियां मिल रही थीं जिसके बाद उनकी स्कूटी में किसी ने आग लगा दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
जालंधर में इन्फ्लुएंसर की स्कूटी जलाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में फेमस इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ‘बाबा जी’ की स्कूटी को देर रात आग लगाने का मामला सामने आया है। घर के बाहर खड़ी उनकी कस्टमाइज्ड स्कूटी को एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। आगजनी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। 
विज्ञापन




घटना में स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बाबा जी के अनुसार, उन्होंने रोजाना की तरह रात को अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात एक अज्ञात व्यक्ति बाइक पर वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने स्कूटी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। स्कूटी से आग की लपटें उठती देख बाबा जी और उनके परिवार के सदस्य बाहर आए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कूटी बुरी तरह जल चुकी थी। 
विज्ञापन


बाबा जी ने बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें अज्ञात नंबरों से धमकी भरे फोन कॉल और मैसेज मिल रहे थे। उस समय उन्होंने इसे किसी की शरारत या मजाक समझकर गंभीरता से नहीं लिया था। हालांकि, अब स्कूटी को आग लगाने की घटना के बाद उनका परिवार दहशत में है। पीड़ित को आशंका है कि इस वारदात का संबंध पहले मिली धमकियों से हो सकता है।
विज्ञापन


इस संबंध की अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी और उसकी बाइक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी का पता लगाने के लिए जांच जारी है और पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें