कोहली ने शतक के साथ भारत की जीत देख खुशी दोगुनी
भारत पाकिस्तान के मैच में विराट कोहली के शतक के साथ भारत की जीत देख चंडीगढ़ में जश्न का माहौल दोगुना हो गया। विराट ने चौका लगाकर जैसे ही जीत दिलाई, सेक्टर-22 में अरोमा के बाहर लोगों ने गाड़ियों से उतरकर डांस करना शुरू कर दिया। लोगों ने पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए। सेक्टर 40 में लोगों ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
घरों में टीवी पर देख रहे परिवार के लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर बधाई दी। सेक्टर 26, सेक्टर 7 और सेक्टर 9 के क्लबों में टीवी स्क्रीनें पर भारत पाकिस्तान का मैच चलाया गया।
क्लब में पार्टी करने आए युवाओं ने क्लबों में खूब जश्न मनाया। भारत के खिलाड़ी के चौके छक्के पर क्लबों में जमकर हूटिंग की गई। वहीं चंडीगढ़ क्लब में स्क्रीन लगाई हुई थी। जहां क्लब के मेंबरों ने एक साथ बैठकर मैच देखा और भारत की जीत पर जमकर जश्न मनाया।