फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर पर साधा था निशाना, वायुसेना ने किया नाकाम; जानें आठ मई को क्या हुआ था

Mon, 19 May 2025 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लांच कर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद बाैखलाए पाकिस्तान ने पंजाब समेत कई शहरों पर ड्रोन हमले किए थे। पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर पर भी हमले का प्रयास किया था।  
विज्ञापन
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों पर ड्रोन हमले किए गए थे। इन हमलों की जद में पंजाब के कई शहर भी आए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जासूस ज्योति पर नया खुलासा: यूट्यूबर के संपर्क में थे HSGPC कर्मी और पुरी की ये युवती, साथ गई थी पाकिस्तान

अब पाकिस्तान के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तान ने अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब पर कई बार हमले का प्रयास किया था। इन सभी हमलों को वायुसेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया था। सेना ने आठ मई को हुए नाकाम हमले के बारे में अब खुलासा किया है। 
विज्ञापन

 

एक से ज्यादा बार हुआ हमले का प्रयास

सेना के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से आठ मई को कई बार श्री हरमंदिर साहिब पर हमले का प्रयास किया गया। वायुसेना के सजग प्रहरियों ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया था। 

पाकिस्तान का प्राइम टारगेट था स्वर्ण मंदिर 

जीओसी 15 इंफ्रेंट्री के मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने बताया कि भारतीय सेना को सूचना थी कि पाकिस्तान मिलिट्री के साथ साथ नागरिक संस्थानों को भी निशाना बना सकता है। वहीं धार्मिक संस्थान भी पाकिस्तान के निशाने पर थे। श्री हरमंदिर साहिब एक प्राइम टारगेट था। 



मेजर जनरल कार्तिक ने बताया कि आठ मई को तड़के पाकिस्तान की तरफ से स्वर्ण मंदिर पर भारी हमले का प्रयास किया गया था। हम पहले से सतर्क थे इसलिए हमने सभी ड्रोन और मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया और श्री हरमंदिर साहिब को आंच नहीं आने दी।

मेजर जनरल ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर केवल स्थगित किया गया है, यह खत्म नहीं हुआ। उसका विकराल रूप अभी बाकी है। 

पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना का सामना करनेे में असमर्थ

मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने कहा कि बार-बार हार के बाद, पाकिस्तानी सेना पारंपरिक अभियानों में भारतीय सेना का सामना करने में असमर्थ है। इसने अपने सैन्य कार्यों को सुविधाजनक रूप से प्रॉक्सी और आतंकवादियों को सौंप दिया है। पाकिस्तानी सैन्य चौकियां अक्सर हमारी चौकियों पर गोलीबारी करके घुसपैठ को बढ़ावा देती हैं, ताकि हमारा ध्यान आतंकवादियों की घुसपैठ से भटक जाए। हम उन स्थानों से अच्छी तरह वाकिफ हैं, जहां नदी के किनारे या दुर्गम इलाकों के कारण सीमा पर बाड़ या तो कमजोर है या है ही नहीं। हमने इन स्थानों को हत्या के मैदान में बदल दिया है।

जब तक सीमा पर सेना है, लोगों को डरने की जरूरत नहीं 

भारतीय सेना के एक जवान ने कहा कि इस वक्त हम ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा हैं... 8-9 मई की रात को दुश्मन ने अचानक हम पर फायरिंग की और घुसपैठ की कोशिश की। हमने दुश्मन पर अचूक फायरिंग की और उसकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। हमारी फायरिंग का नतीजा ये हुआ कि सुबह तक दुश्मन अपने घुटनों पर आ गए और अपनी पोस्ट पर सफेद झंडा लहरा दिया। हम अपने देशवासियों को यह भरोसा दिलाते हैं कि जब तक देश की सीमाओं पर भारतीय सेना तैनात है, तब तक कोई भी इस देश की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता।

सीमांत गांवों के लोगों ने की सेना की तारीफ

सीमा के पास के गांव के जसबीर सिंह ने कहा कि हमारी सेना हमारे देश का गौरव है... हम अपने शहरों में इसलिए रह पाते हैं क्योंकि हमारी सेना हमारी सीमाओं की सुरक्षा करती है... उनकी वजह से ही हम यहां शांति से रह पा रहे हैं। पिछले दिनों जो तनाव पैदा हुआ, उसमें सेना हमारे गांव और खेतों के पास आई। हम अपनी सेना के साथ यथासंभव खड़े रहे और उन्होंने हमारी रक्षा करने का वादा भी पूरा किया। 

लोगों का कहना है कि हम सुरक्षा बलों की यथासंभव सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब और शहर के बाकी हिस्सों की रक्षा की। उन्होंने बाकी धार्मिक स्थलों की भी रक्षा की। हम अपने सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
विज्ञापन

सांसद औजला ने सेना को दिया धन्यवाद

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने भारतीय सेना का तहेदिल से धन्यवाद किया है और उन्हें सेल्यूट किया है। सांसद औजला ने कहा कि 10 मई को सिखों की ओर से पाकिस्तान का विरोध किया गया था कि वे हमारे गुरु घरों को निशाना बना रहे हैं। इसके बाद आज सेना ने भी कहा कि पाकिस्तान की ओर से गोल्डन टेंपल को टारगेट कर मिसाइल्स फेंकी गई थी। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि वे भारतीय सेना की सराहना करते हैं कि उन्होंने अमृतसर के आस पास एक सुरक्षित घेरा बनाया और इसे पूरी तरह से महफूज रखा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें