फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Ceasefire: घर के ऊपर से गुजरीं मिसाइलें...दिन में भी रहा हमलों का डर, शॉपिंग मॉल्स व सिनेमा हॉल बंद

Sun, 11 May 2025 09:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर
विज्ञापन
खेत में पड़ा मिसाइल का टुकड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर की तरफ बसे गांव चूहड़ी वाला में लोगों ने दहशत के कारण गांव छोड़ना शुरू कर दिया है। संतोष सिंह व मलकीत सिंह ने बताया कि बॉर्डर के ऊपर से कई ड्रोन गुजरने के बाद ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। हालांकि सेना ने इन्हें नष्ट कर दिया, लेकिन उसके टुकड़े जमीन पर आकर गिर रहे थे। 
विज्ञापन


ड्रोन हमले और मिसाइल हमले होने के बाद से लोगों ने कीमती सामान पैक करना शुरू कर दिया है। ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सामान लादकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी कर ली है। बहुत से लोग दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ में अपने रिश्तेदार के पास जाने लगे हैं।

शॉपिंग मॉल्स व सिनेमा हॉल बंद
फाजिल्का के जलालाबाद में दिन में भी मिसाइलें गिरने की आशंका में सभी बाजार बंद कर दिए गए थे। बॉर्डर से सटे गांवों में विशेष एडवाइजरी जारी की गई कि दिन के समय सार्वजनिक स्थानों में इकट्ठा न हों। शॉपिंग मॉल्स व सिनेमा हॉल आदि भी बंद कर दिए गए। अबोहर में सभी बाजारों को शाम सात बजे तक बंद करने के आदेश दिए गए। प्रशासन ने अभी भी लाइटें भी बंद रखने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


बच्चों के साथ जोखिम नहीं उठा सकते
फिरोजपुर और उसके आसपास शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे मिसाइल दागी गई, जो सीमावर्ती गांव बुर्ज मक्खन सिंह वाला में आकर रिहायशी इलाके के पास खेतों में गिरी। इससे जबरदस्त धमाका हुआ। इससे लोगों में भय व्याप्त रहा। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के साथ जोखिम नहीं उठाया जा सकता। रेशम सिंह, बलवीर सिंह और फौजा सिंह ने बताया कि ऐसे हालात में खुद को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन


फिरोजपुर के गांव चूहड़ी वाला से अनिल शर्मा, गांव बुर्ज मक्खन सिंह वाला से जोगिंदर सिंह, जलालाबाद से अश्वनी काठपाल, अबोहर से प्रवीण कथूरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें