सीएम के गढ़ सतौज में आप की बड़ी जीत, हरविंदर ऋषि 710 वोटों से जीते
मुख्यमंत्री भगवंत मान के पैतृक गांव सतौज में आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी सियासी ताकत का लोहा मनवाते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। ब्लॉक समिति चुनाव के धरमगढ़ जोन से 'आप' प्रत्याशी हरविंदर पाल ऋषि ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 710 मतों के भारी अंतर से पटखनी दी है। मुख्यमंत्री के अपने घर में मिली इस जीत को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनता के भरोसे के तौर पर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि सतौज गांव वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के विधानसभा क्षेत्र दिड़बा के अधीन आता है। ऐसे में इस जीत ने न केवल मुख्यमंत्री बल्कि वित्त मंत्री के राजनीतिक कद को भी मजबूती दी है। वहीं धरमगढ़ ब्लॉक के अन्य जोनों में भी आप का प्रदर्शन बेहतर रहा है, लेकिन सतौज की सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं। मुख्यमंत्री के पैतृक गांव में मिली यह जीत दर्शाती है कि क्षेत्र में पार्टी की जड़ें काफी गहरी हैं।
विधायक भराज के गांव में हारा आप प्रत्याशी
संगरूर से आप विधायक नरिंदर कौर भराज के जद्दी गांव भराज से आम आदमी पार्टी के जिला परिषद प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं । आप प्रत्याशी जगजीत कौर को इस गांव में 217 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी संदीप कौर को 253 वोट मिले हैं। 36 वोट के अंतर से कांग्रेस को मिली जीत की चर्चा हर जुबान पर है।
ढींडसा के गांव से जीता पुनर्गठित अकाली दल
पूर्व वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा के जद्दी गांव ऊभावाल से अकाली दल पुनर्गठित समर्थित आजाद प्रत्याशी शिंदरपाल सिंह चुनाव जीत गए हैं। शिंदरपाल सिंह को 1817 वोट मिले हैं जबकि आप प्रत्याशी सुखविंदर सिंह को 1245 वोट हासिल हुए। 572 मतों के अंतर मिली जीत ने प्रमाणित किया है कि ढींडसा धड़े का दबदबा इलाके में कायम है ।
फगवाड़ा ब्लॉक समिति चुनाव में जोन-16 अठौली से कांग्रेस की रेशम कौर विजेता
फगवाड़ा ब्लॉक समिति चुनाव में जोन 16 अठौली से कांग्रेस उम्मीदवार रेशम कौर ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिरोमणि अकाली दल की बलजीत कौर को 264 वोटों से हराया। रेशम कौर को कुल 778 वोट हासिल हुए जबकि शिरोमणि अकाली दल की बलजीत कौर को 514 वोट मिले। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की पवनदीप कौर को 356 और भाजपा की कमलेश कुमारी को 389 वोट हासिल हुए। 12 वोट नोटा को पड़े जबकि 60 वोट रद्द हो गए। इस जोन में कुल 2010 वोट डाले गए थे।
जोन 15 मेहट से बसपा के दलजीत कुमार ने जीता चुनाव
फगवाड़ा ब्लॉक समिति चुनाव में जोन 15 मेहट से बसपा उम्मीदवार दलजीत कुमार ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के पवन कुमार को 392 वोटों से हराया। दलजीत कुमार को कुल 768 वोट हासिल हुए जबकि भाजपा के पवन कुमार को 376 वोट मिले। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के हरीश पाल को 340 और कांग्रेस के लखविंदर कुमार को 314 वोट हासिल हुए। 4 वोट नोटा को पड़े जबकि 32 वोट रद्द हो गए । इस जोन में कुल 1834 वोट डाले गए थे।
जोन 14 हरदासपुर से आप के दविंदर सिंह जीते
फगवाड़ा ब्लॉक समिति चुनाव में जोन 14 हरदासपुर से आम आदमी पार्टी के दविंदर सिंह ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिरोमणि अकाली दल के रंजीत सिंह को 66 वोटों से हराया। दविंदर सिंह को कुल 518 वोट हासिल हुए जबकि शिरोमणि अकाली दल के रंजीत सिंह को 452 वोट मिले। इसके अलावा भाजपा के हरमेश लाल को 214 और कांग्रेस के मंगत राम संधु को 439 वोट हासिल हुए। 7 वोट नोटा को पड़े जबकि 43 वोट रद्द हो गए । इस जोन में कुल 1673 वोट डाले गए थे।
जोन 13 खजूरला से जीते आप उम्मीदवार अजय कुमार
फगवाड़ा ब्लॉक समिति चुनाव में जोन 13 खजूरला से आम आदमी पार्टी के अजय कुमार ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अवतार सिंह को 285 वोटों से हराया। अजय कुमार को कुल 1051 वोट हासिल हुए जबकि कांग्रेस के अवतार सिंह को 766 वोट मिले। इसके अलावा भाजपा के अमरजीत सिंह को 43 और शिरोमणि अकाली दल के हरवीर सिंह को 388 वोट हासिल हुए। 9 वोट नोटा को पड़े जबकि 39 वोट रद्द हो गए । इस जोन में कुल 2296 वोट डाले गए थे।
जोन 12 नंगल मझां से शिअद की रीना विजयी
फगवाड़ा ब्लॉक समिति चुनाव में जोन 12 नंगल मझां से शिरोमणि अकाली दल की रीना ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की नीलम कुमारी को 129 वोटों से हराया। रीना को कुल 649 वोट हासिल हुए जबकि कांग्रेस की नीलम कुमारी को 520 वोट मिले। इसके अलावा भाजपा के नरिंदर कौर को 208, बसपा की हरजीत कुमारी को 348 और आम आदमी पार्टी की कुलदीप कौर को 477 वोट हासिल हुए। 3 वोट नोटा को पड़े जबकि 36 वोट रद्द हो गए । इस जोन में कुल 2241 वोट डाले गए थे।
जोन 11 भुल्लाराई से आप के जसप्रीत सिंह ने चुनाव जीता
फगवाड़ा ब्लॉक समिति चुनाव में जोन 11 भुल्लाराई से आम आदमी पार्टी के जसप्रीत सिंह ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजाद उम्मीदवार कुलवंत सिंह को 93 वोटों से हराया। जसप्रीत सिंह को कुल 906 वोट हासिल हुए जबकि आजाद उम्मीदवार कुलवंत सिंह को 813 वोट मिले। इसके अलावा भाजपा के अमरजीत सिंह को 98, बसपा के परमिंदर कुमार को 614 और शिरोमणि अकाली दल के परमिंदर सिंह को 173 वोट से संतोष करना पड़ा। 2 वोट नोटा को पड़े जबकि 101 वोट रद्द हो गए । इस जोन में कुल 2697 वोट डाले गए थे।
जोन 10 खलवाड़ा से कांग्रेस के रूप लाल विजयी
फगवाड़ा ब्लॉक समिति चुनाव में जोन 10 खलवाड़ा से कांग्रेस के रूप लाल ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजय कुमार को 126 वोटों से हराया। रूप लाल को कुल 815 वोट हासिल हुए जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजय कुमार को 689 वोट मिले। इसके अलावा बसपा के जोगिंदर पाल को 528, भाजपा बिंदर पाल को 201 और शिरोमणि अकाली दल के बलबीर चंद को 253 वोट से संतोष करना पड़ा। 6 वोट नोटा को पड़े जबकि 74 वोट रद्द हो गए। इस जोन में कुल 2566 वोट डाले गए थे।
जोन 9 पलाही से आप प्रत्याशी कमलेश कलसी जीती
फगवाड़ा ब्लॉक समिति चुनाव में जोन 9 पलाही से आम आदमी पार्टी की कमलेश कलसी ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की उम्मीदवार मंजीत कौर को 218 वोटों से हराया। कमलेश कलसी को कुल 833 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की उम्मीदवार मंजीत कौर को 615 वोट पड़े। इसके अलावा भाजपा की हरप्रीत कौर को 367 और शिरोमणि अकाली दल की हरप्रीत कौर को 322 वोट से संतोष करना पड़ा। 8 वोट नोटा को पड़े जबकि 43 वोट रद्द हो गए। इस जोन में कुल 2188 वोट डाले गए थे।
फगवाड़ा ब्लाक समिति चुनाव में जोन 17 उच्चा पिंड से आप के सिमर कुमार विजेता
फगवाड़ा ब्लॉक समिति चुनाव में जोन 17 उच्चा पिंड से आम आदमी पार्टी के सिमर कुमार ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजाद उम्मीदवार सोहन लाल को 152 वोटों से हराया। सिमर कुमार को कुल 935 वोट हासिल हुए जबकि आजाद उम्मीदवार सोहन लाल को 783 वोट मिले। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल के हरमिंदर पाल को मात्र 64 और भाजपा के मंजीत कुमार को मात्र 5 वोट हासिल हुए। 4वोट नोटा को पड़े जबकि 67 वोट रद्द हो गए । इस जोन में कुल 1858 वोट डाले गए थे। इस जोन में सिमर कुमार को हासिल हुई जीत इसलिए भी बहुत मायने रखती है कि यहां उनके विरुद्ध सभी विपक्षी दलों भाजपा, कांग्रेस, शिअद और बसपा ने पूल कर लिया था और सभी ने निर्दलीय उम्मीदवार सोहनलाल को अंदरूनी तौर पर समर्थन दिया था। सभी राजनीतिक दल मिल कर भी सिमर कुमार को हराने में नाकाम रहे।