अमृतसर-बटाला-कादियां मार्ग पर मेला स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू
रेल डिवीजन फिरोजपुर ने यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर, बटाला और कादियां रेलवे स्टेशनों से मेला स्पेशल रेलगाड़ी चलाने की घोषणा की है। डीआरएम संजीव कुमार ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन सेवा 22 दिसंबर से 1 जनवरी तक प्रतिदिन संचालित होगी। मेला स्पेशल ट्रेन अमृतसर से सुबह 9:35 बजे प्रस्थान कर कादियां 11:15 बजे पहुंचेगी, जबकि वापसी में यह सुबह 11:25 बजे कादियां से रवाना होकर दोपहर 12:55 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यह ट्रेन वेरका, कत्थूनंगल, जयन्तीपुरा और बटाला रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी, जिससे यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल सके।