फूड इंस्पेक्टर ने कहा कि फैक्ट्री में चीनी की जगह केमिकल का इस्तेमाल कर शरबत तैयार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस तरह का शरबत लोगों की सेहत के लिए गंभीर रूप से नुकसानदायक हो सकता है।
फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने फिरोजपुर शहर के पास गांव रखड़ी स्थित एक शरबत बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री का मालिक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये नूडल्स बनाने वाली फैक्ट्री थी। इसमें केमिकल की मदद से शरबत बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि टीम जब फैक्ट्री में पहुंची तो दरवाजा नहीं खोला गया। बड़ी मुश्किल से दरवाजा खुलवाया गया। वहां शरबत बनाया जाता था लेकिन मौके पर एक भी चीनी बोरी नहीं मिली।
फूड इंस्पेक्टर ने कहा कि फैक्ट्री में चीनी की जगह केमिकल का इस्तेमाल कर शरबत तैयार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस तरह का शरबत लोगों की सेहत के लिए गंभीर रूप से नुकसानदायक हो सकता है। इसके जरिए लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में कई ऐसे स्टिकर मिलें हैं, जिन पर लाइसेंस नंबर नहीं था, ये किसी और कंपनी के थे। फैक्ट्री में सफाई भी नहीं थी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री मालिक के फरार होने के कारण फिलहाल सैंपल नहीं भरे जा सके हैं। मालिक के सामने आने के बाद नियमानुसार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। फिलहाल फूड सेफ्टी विभाग की टीम फैक्ट्री को सील करेगी। गांव के सरपंच ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पंचायत की ओर से फैक्ट्री को बंद करवाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।