फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई अलर्ट पर पंजाब: सीएम ने DGP के साथ की बैठक, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त, गोल्डन टेंपल मामले में ली रिपोर्ट

Thu, 17 Jul 2025 09:22 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब हाई अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को डीजीपी के साथ बैठक की, जिसके बाद पुलिस को हाई अलर्ट मोड पर कर दिया गया है।  
विज्ञापन
बैठक के दौरान सीएम भगवंत मान व अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को डीजीपी गौरव यादव के साथ चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर हाईलेवल मीटिंग की। इस बैठक के बाद डीजीपी गौरव यादव ने राज्य भर में पुलिस को हाई अलर्ट मोड पर रखा है। हाईलेवल मीटिंग में सीएम मान ने सचखंड श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) को आई धमकी वाले ई मले को लेकर डीजीपी व पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिपोर्ट ली। इस दौरान डीजीपी ने इन ई मेल के जरिये आई धमकियों के बाद की कार्रवाई को लेकर सीएम को रिपोर्ट पेश की। 

विज्ञापन


बैठक में डीजीपी के अलावा हाल ही में डीजीपी के रैंक पर पदोन्नत हुए सभी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम ने डीजीपी को राज्य की आतंरिक सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही सीएम ने बॉर्डर बेल्ट में पुलिस को चौंकना रहने के लिए कहा है, ताकि किसी भी सूरत में राज्य में शांति का माहौल न बिगड़ सके। बैठक के दौरान सीएम ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, साइबर क्राइम, लॉ एंड ऑर्डर और ट्रैफिक को लेकर विभागों के स्पेशल डीजीपी से चल रहे कार्यों की रिपोर्ट ली।

बैठक के बाद सीएम मान ने अपने एक्स पर इस हाईलेवल मीटिंग के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि धमकी को लेकर आई ईमेल के कनेक्शन का पुलिस पता लगा रही है। पंजाब की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं होने देंगे। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि सुरक्षा एजेंसियां और पंजाब पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की वे अफवाहों से सावधान रहें। सभी धर्मों के धार्मिक स्थल पवित्र और पूजनीय हैं। सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। देश और समाज विरोधी ताकतों से पूरी सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन


सीएम ने पंजाब के सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर दिए आदेश
सीएम ने डीजीपी गौरव यादव को पंजाब के सभी धार्मिक स्थलों, मुख्य बाजारों, सरकारी कार्यालयों और सावर्जनिक स्थलों पर जहां लोगों की आवाजाही जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मल्टी प्लेक्स और स्थलों पर पुलिस की नफरी बढ़ाने और मुस्तैदी के आदेश दिए हैं। सिविल ड्रेस के अलावा विजिलेंस और अन्य एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। हर जिला के पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को अपने एरिया में नाइट चेकिंग, इंटर स्टेट बॉर्डर और जिलों के बॉर्डर पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें