फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनाम पहुंचे हरियाणा के सीएम बोले: सरकार बनने पर एक माह में पंजाब को करेंगे नशा मुक्त, ये मोदी-शाह का संकल्प

Mon, 28 Sep 2026 01:57 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला

सार

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि वे बाबा खाटू श्याम के चरणों में नतमस्तक होकर यह पवित्र संकल्प ले रहे हैं कि भाजपा सरकार बनने पर पंजाब को नशे की गिरफ्त से मुक्त कराने के लिए एक महीने के भीतर निर्णायक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
सुनाम में सीएम सैनी का सम्मान करते आयोजक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनाम में श्री खाटू श्याम जी के जागरण में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब से नशा खत्म करने का एलान किया। 
विज्ञापन


सैनी ने कहा कि वे बाबा खाटू श्याम के चरणों में नतमस्तक होकर यह पवित्र संकल्प ले रहे हैं कि  भाजपा सरकार बनने पर पंजाब को नशे की गिरफ्त से मुक्त कराने के लिए एक महीने के भीतर निर्णायक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प करार देते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे धरातल पर पूरा करके दिखाती है। 

सीएम सैनी ने शहीद-ए-आजम सरदार ऊधम सिंह कंबोज की पवित्र जन्मभूमि को नमन करते कहा कि यह हम सभी देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। सरदार ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग के नरसंहार का बदला लेने के लिए 21 वर्षों तक इंतजार किया और समंदर पार जाकर अंग्रेजी हुकूमत को उसकी भाषा में जवाब दिया।
विज्ञापन


जागरण में पहुंचे भजन गायक कन्हैया मित्तल द्वारा प्रस्तुत खाटू श्याम जी की महिमा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने केदारनाथ, काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर और सोमनाथ धाम के पुनरुद्धार के साथ-साथ करतारपुर साहिब कॉरिडोर के निर्माण का उल्लेख किया। 
विज्ञापन


नशे के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए सैनी ने कहा कि युवाओं को इस दलदल से निकालकर सही दिशा देने के लिए हरियाणा सरकार खेल और शिक्षा को निरंतर बढ़ावा दे रही है। इस दौरान पूर्व मंत्री असीम गोयल, दामन बाजवा, घनश्याम कांसल, साहिल बबलू, प्रदीप मेनन आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें