फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridkot: करंट लगने से ग्रंथी सिंह की मौत, गुरुद्वारा साहिब में गीली जमीन पर घास काटते समय हुआ हादसा

Wed, 05 Aug 2026 02:15 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट

सार

गांव किंगरा स्थित गुरुद्वारा श्री बाबा शहीद सिंह तप स्थान में इंद्रजीत सिंह और उनके बेटे मनजिंदर सिंह बतौर ग्रंथी सेवा निभा रहे थे। मंगलवार शाम मनजिंदर सिंह गुरुद्वारा साहिब परिसर में घास काटने वाली मशीन से सफाई का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
मृतक मनजिंदर सिंह - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट के गांव किंगरा स्थित गुरुद्वारा साहिब में गीली जमीन पर घास काटते समय करंट लगने से एक ग्रंथी सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मनजिंदर सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव किंगरा स्थित गुरुद्वारा श्री बाबा शहीद सिंह तप स्थान में इंद्रजीत सिंह और उनके बेटे मनजिंदर सिंह बतौर ग्रंथी सेवा निभा रहे थे। मंगलवार शाम मनजिंदर सिंह गुरुद्वारा साहिब परिसर में घास काटने वाली मशीन से सफाई का कार्य कर रहे थे। बारिश के कारण जमीन गीली होने से अचानक मशीन में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से परिवार और पूरे गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें