फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar: गवर्नमेंट पेंशनर्स यूनियन ने इनकैशमेंट लीव की दूसरी किस्त न मिलने पर जताया रोष

Tue, 25 Nov 2025 12:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

गवर्नमेंट पेंशनर्स यूनियन पंजाब शाखा अबोहर के पदाधिकारियों ने इनकैशमेंट लीव की दूसरी किस्त और मेडिकल बिलों के लंबित क्लेम जारी न होने पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
पेंशनर्स यूनियन से सदस्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गवर्नमेंट पेंशनर्स यूनियन पंजाब शाखा अबोहर के पदाधिकारियों ने इनकैशमेंट लीव की दूसरी किस्त और मेडिकल बिलों के लंबित क्लेम जारी न होने पर रोष व्यक्त किया है। यूनियन ने सरकार से लंबित भुगतानों की शीघ्र अदायगी की मांग की है।

विज्ञापन


यूनियन प्रधान रेशम लाल रंगीला ने बताया कि इनकैशमेंट लीव की दूसरी किस्त जारी करवाने के लिए यूनियन का शिष्टमंडल सितंबर और अक्तूबर माह में जल सप्लाई एवं सैनिटेशन मंडल अबोहर के कार्यकारी इंजीनियर को लिखित रूप में अवगत करवा चुका है। बावजूद पहले उन्हें 21 नवंबर को मिलने का समय दिया गया, जिसे बाद में 24 नवंबर और अब 28 नवंबर कर दिया गया है। विभागीय उदासीनता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पंजाब सरकार ने अक्तूबर माह में ही दूसरी किस्त जारी करने संबंधी पत्र भेज दिया था, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी संबंधित बिल तैयार नहीं किए गए।

गत दिवस शिष्टमंडल ने वरिष्ठ सहायक सुपरिंटेंडेंट सुरेन्द्रपाल सिंह से मुलाकात की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि तीन दिनों के भीतर इनकैशमेंट लीव से संबंधित बिल तैयार कर दिए जाएंगे और 5 दिसंबर को इन्हें खजाना कार्यालय भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में मेडिकल बिल भी निर्धारित समय में तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान सीनियर उपप्रधान राजिन्द्र सिंह, राजिन्द्र सिंह कानूगो, पिरथीराज गोदारा, रविकांत और गुरबचन सिंह मौजूद रहे। यूनियन प्रधान रेशम लाल रंगीला ने बताया कि बूटा सिंह कानूगो, राजिन्द्र सिंह कानूगो और टेक सिंह पटवारी के लंबित बिलों की अदायगी को लेकर भी कई बार डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखा गया है, लेकिन अभी तक भुगतान जारी नहीं किया गया, जिस पर यूनियन ने गहरी नाराज़गी व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें