फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab By Election: कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वड़िंग करोड़ों की मालकिन, मनप्रीत बादल और डिंपी ढिल्लों बहुत पीछे

Fri, 25 Oct 2024 02:21 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गिद्दड़बाहा से भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत बादल, आप के हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और कांग्रेस की उम्मीदवार अमृता वड़िंग ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। तीनों उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। 
विज्ञापन
अमृता वड़िंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। प्रदेश की विधानसभा सीट गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, बरनाला और चब्बेवाल के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा। नामांकन के आखिरी दिन पंजाब के कई बड़े नेता नामांकन दाखिल कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले वीरवार को गिदड़बाहा सीट से भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। बताते चलें कि उपचुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने चुनाव लड़ने के इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


गिदड़बाहा सीट पर उपचुनाव के लिए इस बार भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। गिद्दड़बाहा से भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत बादल, आप के हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और कांग्रेस की उम्मीदवार अमृता वड़िंग ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वड़िंग पार्टी के पंजाब प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग की पत्नी हैं।

तीनों प्रत्याशी करोड़पति
नामांकन पत्र में तीनों उम्मीवारों ने अपनी संपत्तियों का ब्योरा भी दिया है। गिद्ड़बाहा से तीनों प्रत्याशी लखपति नहीं बल्कि करोड़पति हैं। तीनों के पास करोड़ों की संपत्ति है। तीनों प्रत्याशियों ने चुनाव अधिकारी को अपनी-अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया है, उसके अनुसार तीनों प्रत्याशियों में से सबसे ज्यादा धन दौलत अमृता वड़िंग के पास है। अमृता वड़िंग पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल से भी ज्यादा धनवान हैं। 

विज्ञापन

मनप्रीत बादल के बैंक अकाउंट में 2.21 लाख रुपये
नामांकन पत्र में दिए गए संपत्ति की जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह बादल के पास कुल 1.66 करोड़ चल संपत्ति है। वहीं उनके पास 1.57 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है, जिसमें कमर्शियल इमारत है। उनके पास एक लाख रुपये कैश हैं। बैंक अकाउंट की अगर बात करें तो उनके खातों में 2.21 लाख रुपये जमा है। वहीं ज्वेलरी के तौर पर मनप्रीत सिंह बादल के पास 3.65 लाख रुपये के सोने के गहने हैं।

अमृता वड़िंग नौ करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग की पत्नी व गिद्दड़बाहा से कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वड़िंग के पास चल व अचल संपत्ति 9 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उनके पास चल संपत्ति 4.61 करोड़ रुपये और 4.57 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसके अलावा अमृता के पास 2.73 लाख रुपये कैश है। वहीं, उनके दो बैंक अकाउंट भी हैं, जिनमें 24669 रुपये जमा हैं। उन्होंने 65.69 लाख रुपये निवेश भी किए हैं। इसके अलावा अमृता वड़िंग ज्वेलरी की भी शौकिन हैं। नामांकन पत्र में दिए गए ब्यौरे के अनुसार उनके पास 33 लाख रुपये के गहने हैं। 
विज्ञापन

डिंपी ढिल्लों के पास पांच करोड़ की संपत्ति
इसके अलावा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रत्याशी डिंपी ढिल्लों भी करोड़पति हैं। डिंपी ढिल्लों लगभग 5 करोड़ रुपये की चल व अचल संपति के मालिक हैं। उनके पास 1.70 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 3.28 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसके अलावा 22.06 लाख रुपये सोने के गहने हैं। डिंपी ढिल्लों के पास लाइसेंसी हथियार भी है। उनके पास एक पिस्टल है, जिसकी किमत डेढ़ लाख रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें