फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पूर्व विधायक के भतीजे का डोप टेस्ट पॉजिटिव तो सतकार कौर का निगेटिव, नशा तस्करों से लिंक की होगी जांच

Fri, 25 Oct 2024 12:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

एएनटीएफ ने अदालत में तर्क दिया कि आरोपी पूर्व विधायक के किन नशा तस्करों से लिंक हैं, उसका पता लगाना है। साथ ही विधायक के घर से बरामद हरियाणा व दिल्ली नंबर वाले पांच नंबर प्लेटों का भी पता करना है कि वह किन-किन के वाहन हैं।
विज्ञापन
सतकार कौर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा तस्करी में गिरफ्तार फिरोजपुर देहात की पूर्व विधायक सतकार कौर और उसके भतीजे जसकीरत सिंह को वीरवार मोहाली जिला अदालत में पेश किया गया। पेशी से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दोनों का डोप टेस्ट कराया, जिसमें जसकीरत का डोप टेस्ट पॉजिटिव और पूर्व विधायक सतकार का नेगटिव आया।

विज्ञापन

एएनटीएफ के इंस्पेक्टर राम दर्शन शर्मा मेडिकल करवाने के बाद दोनों आरोपियों को लेकर अदालत पहुंचे। अदालत से एएनटीएफ ने आरोपियों का 7 दिन का पुलिस रिमांड मांगा। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड की मंजूरी दी। अब आरोपियों को शुक्रवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

पेशी के दौरान अदालत को बताया गया कि सतकार कौर की गिरफ्तारी के समय कोई महिला पुलिसकर्मी माैजूद नहीं थी। इस पर अदालत ने एएनटीएफ को फटकार लगाई। एएनटीएफ ने अदालत में तर्क दिया कि आरोपी पूर्व विधायक के किन नशा तस्करों से लिंक हैं, उसका पता लगाना है। साथ ही विधायक के घर से बरामद हरियाणा व दिल्ली नंबर वाले पांच नंबर प्लेटों का भी पता करना है कि वह किन-किन के वाहन हैं।

इंस्पेक्टर राम दर्शन ने बताया कि आरोपी सतकार कौर के व्हाट्सएप का रिकाॅर्ड तीन दिन में मिलेगा जिसे वह वेरिफाई करेंगे। कहा कि आरोपी के घर से जो मिलीं चार लग्जरी कारें बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर, वरना और शेवर्ले के नाम पर पंजीकृत हैं, इसकी जानकरी आटीओ से मांगी गई है। पूर्व विधायक घर से बरामद मोबाइल फोन को भी जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा जाएगा। उधर, जसकीरत ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसे 20 दिन पहले ही खरड़ बुलाया गया था और 15 हजार रुपये के तनख्वाह व रहने के लिए कमरे का ऑफर दिया गया था।

ऐसे पकड़ी गई पूर्व विधायक
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने फिरोजपुर देहात की पूर्व विधायक सतकार कौर को खरड़ के बूथ वाला चौक के पास से हेरोइन की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था। सतकौर कौर वर्ष 2017 से 2022 तक फिरोजपुर देहात से कांग्रेस की विधायक थीं। सतकार कौर के घर से 28 ग्राम चिट्टा, 1.56 लाख की नकदी और गहने बरामद हुए थे। यह कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर हुई। युवक कुछ दिन पहले मोहाली के एसटीएफ थाने में शिकायत लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया था कि एक महिला दबाव बनाकर उससे नशा तस्करी करा रही है। वह खुद भी नशा करता था। युवक ने एसटीएफ को महिला की कुछ कॉल रिकॉर्डिंग भी दी थीं। इसके बाद मामला एएनटीएफ में पहुंचा। एएनटीएफ ने शिकायतकर्ता से कॉल करवाकर पूर्व विधायक से ड्रग्स की मांग की। जैसे ही पूर्व विधायक भतीजे जसकीरत के साथ ड्रग्स की सप्लाई देने पहुंची तो एएनटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जसकीरत ने भागने की फिराक में एक पुलिसकर्मी के पैर पर कार चढ़ा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें