फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाैरव यादव पंजाब के रेगुलर डीजीपी नियुक्त: पंजाब सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, यूपीएससी ने भेजा था नाम

Fri, 09 Oct 2026 10:32 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार ने गौरव यादव को राज्य का नियमित पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। इस संबंध में सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यादव अभी कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के तौर पर काम कर रहे थे।  
विज्ञापन
सीएम मान से मिलने पहुंचे गाैरव यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाैरव यादव का पंजाब का रेगुलर डीजीपी नियुक्त कर दिया गया है। पंजाब सरकार ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपीएससी ने सरकार को डीजीपी पर रेगुलर पोस्टिंग के लिए तीन नामों का पैनल भेजा था, जिसमें से सरकार ने यादव के नाम पर मुहर लगा दी है। 
विज्ञापन


गौरव यादव अब तक पंजाब के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्य कर रहे थे। उनकी नियुक्ति के साथ, राज्य को अपना पूर्णकालिक पुलिस प्रमुख मिल गया है। यह नियुक्ति एक लंबी प्रक्रिया के बाद हुई है जिसमें विभिन्न अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। यूपीएससी ने पंजाब सरकार को तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का एक पैनल भेजा था। इस पैनल में से ही गौरव यादव का चयन किया गया है। सरकार ने यूपीएससी की सिफारिशों पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें