फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतका मुकाबला : ओवरऑल चैंपियन बना पंजाब, हरियाणा उपविजेता, चंडीगढ़ की लड़कियों ने भी किया कमाल

Sun, 09 Nov 2025 10:47 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़

सार

बंगलूरू सिटी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दूसरे नेशनल कल्चरल पिथियन गेम्स–2025 में ओवरऑल गतका मुकाबले में पंजाब ओवरऑल चैंपियन रहा जबकि हरियाणा उपविजेता रहा।
विज्ञापन
नेशनल कल्चरल पिथियन गेम्स–2025 में ओवरऑल गतका मुकाबले में पंजाब ओवरऑल चैंपियन रहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू सिटी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दूसरे नेशनल कल्चरल पिथियन गेम्स–2025 में ओवरऑल गतका मुकाबले में पंजाब ओवरऑल चैंपियन रहा जबकि हरियाणा उपविजेता रहा। उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने लड़कों के वर्ग में तीसरा स्थान साझा किया। चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश की टीमों ने लड़कियों के वर्ग में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन दिवस पर हुए गतका फाइनल मुकाबलों का उद्घाटन राष्ट्रीय गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट हरजीत सिंह ग्रेवाल ने किया।

विज्ञापन


लड़कियों का वर्ग

  • गतका-सोटी टीम इवेंट : हरियाणा की अशमीत कौर, जसकीरत कौर और अर्जमीत कौर ने स्वर्ण पदक जीते। पंजाब की दमनप्रीत कौर, रमनप्रीत कौर और पवनीत कौर ने रजत पदक प्राप्त किए। चंडीगढ़ की गुरमनप्रीत कौर, नवदीप कौर और रवनीत कौर तथा आंध्र प्रदेश की बडेपल्ली दीक शिथा, कडियाला बाला चंदना प्रिया और जी. दीफी ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किए।
  • गतका-सोटी व्यक्तिगत इवेंट : पंजाब की पवनीत कौर ने स्वर्ण, चंडीगढ़ की हरमनप्रीत कौर ने रजत व आंध्र प्रदेश की बडेपल्ली दीक शिथा और हरियाणा की कश्मीर कौर ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीते।
  • फर्री-सोटी टीम इवेंट: हरियाणा की एकमजोत कौर, अर्जमीत कौर और हर्सिमरप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीते। चंडीगढ़ की जीनल, हरमनप्रीत कौर और जशनप्रीत कौर ने रजत जबकि पंजाब की मेहकदीप कौर, रमणदीप कौर और प्रभलीन कौर तथा छत्तीसगढ़ की निधि, विधि और डिम्पल ने कांस्य पदक जीते।
  • फर्री-सोटी व्यक्तिगत इवेंट: पंजाब की गुरसिमरन कौर ने स्वर्ण पदक जीता, हरियाणा की अर्जमीत कौर को रजत मिला जबकि आंध्र प्रदेश की एम. धात्री मोगधारम्मा और चंडीगढ़ की जशनप्रीत कौर ने कांस्य पदक साझा किए।

लड़कों का वर्ग

  • गतका-सोटी व्यक्तिगत इवेंट में हरियाणा के जसकीरत सिंह ने स्वर्ण, पंजाब के अर्शदीप सिंह ने रजत तथा पंजाब के प्रभसीस सिंह और उत्तराखंड के जगजोत सिंह ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किए।
  • गटका-सोटी टीम इवेंट में उत्तराखंड की टीम से राजविंदर सिंह, जगजोत सिंह और अभिजोत सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। पंजाब की टीम में नरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और प्रभसीस सिंह ने रजत पदक झटके।
  • हरियाणा की टीम से राजबीर सिंह, सिमरनप्रीत सिंह और अरमिंदर सिंह तथा छत्तीसगढ़ की टीम गुरप्रीत सिंह, गुरजोत सिंह और समरथ सिंह ने कांस्य पदक जीते।
  • फर्री-सोटी व्यक्तिगत इवेंट में हरियाणा के वरीसप्रीत सिंह ने स्वर्ण, पंजाब के जसकरन सिंह ने रजत जबकि तेलंगाना के हरदीप सिंह और उत्तराखंड के अभिजोत सिंह ने कांस्य पदक जीते।
  • फर्री-सोटी टीम इवेंट में पंजाब की टीम से गुरशरण सिंह, अमनप्रीत सिंह और जसकरन सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। हरियाणा की टीम से अजयपाल सिंह, सहजपाल सिंह और समरजीत सिंह ने रजत प्राप्त किया। चंडीगढ़ की टीम से सत्वंत सिंह, मनप्रीत सिंह और बहादुर सिंह तथा हरियाणा की टीम से अनमोल दीप सिंह, जसकीरत सिंह और वरीसप्रीत सिंह ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें