अमेरिका सरकार की ओर से अवैध ढंग से रह रहे भारतीयों को डिपोर्ट करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी के तहत रविवार को 12 लोगों को डिपोर्ट किया गया, जिनमें से चार पंजाब के रहने वाले हैं। डिपोर्ट हुए लोगों का विमान इस बार नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतर गया था, इनमें से पंजाब के चारों युवक रविवार शाम इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे। यहां पर इमीग्रेशन चेकिंग के बाद इन चारों युवकों को उनके घरों की तरफ रवाना कर दिया गया। इन चार में से एक गुरदासपुर से, एक बटाला से, एक जालंधर और एक पटियाला से संबंधित है।