फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ दो मिलेगी डिग्री: एसडी कॉलेज बरनाला में चार वर्षीय BA-Bed कोर्स, नई शिक्षा नीति के तहत मिली मंजूरी

Wed, 25 Feb 2026 03:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

एसडी कॉलेज बरनाला को नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) द्वारा सत्र 2026-27 से इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के तहत चार वर्षीय बीए-बीएड कोर्स संचालित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
एसडी कॉलेज बरनाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसडी कॉलेज बरनाला ने एक और उपलब्धि जोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कॉलेज को नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) द्वारा सत्र 2026-27 से इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के तहत चार वर्षीय बीए-बीएड कोर्स संचालित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही एसडी कॉलेज जिले का पहला कॉलेज बन गया है, जिसे नई शिक्षा नीति के तहत शुरू किए गए इस कोर्स की मंजूरी मिली है।

विज्ञापन


प्रो. शोएब जफर ने बताया कि वर्तमान में विद्यार्थियों को बीए-बीएड की डिग्री प्राप्त करने में पांच वर्ष का समय लगता है, जबकि नए इंटीग्रेटेड कोर्स के तहत छात्र अब मात्र चार वर्षों में दोहरी डिग्री हासिल कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि एसडी कॉलेज में पिछले दो दशकों से अधिक समय से बीएड और एमएड सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं।

एनसीटीई द्वारा मंजूरी देने से पूर्व कॉलेज के बुनियादी शैक्षणिक ढांचे, छात्र कल्याण गतिविधियों और योग्य शिक्षकों की उपलब्धता की गहन जांच की गई। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद कॉलेज को इस कोर्स के लिए 50 सीटों पर प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन


इस में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 17 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के बारहवीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

कॉलेज की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एसडी कॉलेज एजुकेशनल सोसायटी के प्रधान एडवोकेट नरेश कुमार सिंगला, उपप्रधान एडवोकेट राहुल अत्तरी, जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट जतिंदर नाथ शर्मा, वित्त सचिव डॉ. मुकंद लाल बंसल, डायरेक्टर हरदयाल सिंह अत्तरी, संयुक्त सचिव (वित्त) डॉ. राहुल गर्गी, प्रिंसिपल डॉ. रमा शर्मा तथा प्रिंसिपल डॉ. तपन कुमार साहू ने समस्त स्टाफ को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि कॉलेज की स्थापना के 70वें वर्ष को समर्पित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के बीच इस नए कोर्स की शुरुआत संस्थान के लिए शुभ संकेत है। आने वाले समय में कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर के कई नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें