सुनील जाखड़ ने कहा कि अपरिपक्व आप सरकार के कारण राज्य में नार्को-आतंकवाद अब गैंगस्टर नार्को-आतंकवाद में बदल चुका है। गैंगस्टर युवकों को कथित चमक-दमक और ग्लैमरस जीवन के सपने दिखाकर अपने साथ जोड़ लेते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब में बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था पर आप सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी अब राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिख रहे हैं, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के सशक्त नेतृत्व में भाजपा ही इसे सुधार सकती है। उनके अनुसार पहले पंजाब एके-47 के आतंक से जूझता रहा और अब हैंड ग्रेनेड राज्य के लिए नया सामान्य बन गए हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब को ऐसे मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है जो फैसले लेने और उन्हें लागू करने का साहस रखता हो। तभी कानून-व्यवस्था पर काबू पाया जा सकता है, लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सकता है और राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
जाखड़ ने कहा कि अपरिपक्व आप सरकार के कारण राज्य में नार्को-आतंकवाद अब गैंगस्टर नार्को-आतंकवाद में बदल चुका है। गैंगस्टर युवकों को कथित चमक-दमक और ग्लैमरस जीवन के सपने दिखाकर अपने साथ जोड़ लेते हैं। ये युवक आगे चलकर आतंकी संगठनों के लिए आसानी से इस्तेमाल होते हैं और राज्य में आतंक फैलाते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राज्य का इंटेलिजेंस नेटवर्क पूरी तरह विफल हो गया है और पुलिस अब घटनाओं के बाद तथाकथित मुठभेड़ करके केवल दिखावटी कार्रवाई और जन आक्रोश को शांत करने तक सीमित रह गई है। उन्होंने दावा कि पिछले कुछ साल के भीतर पंजाब में हैंड ग्रेनेड हमलों की लगभग 20 घटनाएं हो चुकी हैं। यह बढ़ते गैंगस्टरों, नशे और आतंकवाद के गठजोड़ का परिणाम है।