रावी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव डूबे
रावी दरिया में लगातार पानी का स्तर बढ़ने और कई जगह से धुस्सी बांध टूटने के कारण गांवों में पानी भरता जा रहा है। गाहलड़ी 66 केवी सब स्टेशन भी पानी की चपेट में आ गया जिसके बाद उसे बंद कर दिया गया है। बिजली सप्लाई बंद होने से लोगों की समस्याएं दोगुनी हो गई हैं।
जिला प्रशासन द्वारा रावी में जलस्तर लगातार बढ़ने से नजदीकी गांवों के लोगों को चौकस रहने की सलाह दी गई है। इसी तरह दरिया ब्यास में भी जल स्तर बढ़ रहा है। जिसके कारण धुस्सी पार स्थित श्री हरगोबिंदपुर, टांडा, फत्ता, कुल्ला, गंदूवाल व रड़ा मंड के घरों में भी पानी घुस गया है जिससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।