फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly: 100 गज तक के रिहायशी प्लाटों की रजिस्ट्री पर स्टांप ड्यूटी जीरो, सीएम सैनी का एलान

Wed, 27 Aug 2025 04:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि कल मुख्यमंत्री ने सदन में शैतान कहा है। उनका सवाल था कि यह शैतान किसे कहा गया है।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही प्रश्न काल से शुरू हुई। आखिरी दिन सत्ता पक्ष व कांग्रेस विधायकों के बीच जमकर बहस हुई। झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि कल मुख्यमंत्री ने सदन में शैतान कहा है। उनका सवाल था कि यह शैतान किसे कहा गया है।
विज्ञापन




इस पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि कर्नल शैतान सिंह ने बॉर्डर पर खड़े होकर इस देश की रक्षा की। विपक्ष के लोग उन्हें अपमानित कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि इस शब्द को वापस लिया जाए। स्पीकर ने कहा ये शब्द निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में 100 गज तक के रिहायशी प्लाटों की रजिस्ट्री पर स्टाम्प ड्यूटी शून्य कर दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में इसकी घोषणा की। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, सीएम शहरी और ग्रामीण आवास योजना भी शामिल होंगे। गांवों में 100 और शहरों में 50 गज के प्लाट पर स्टाम्प ड्यूटी नहीं लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें