फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग: बेटी के जन्मदिन पर सामान लेने गया था बाजार, अस्पताल में भर्ती

Tue, 27 Oct 2026 10:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं

सार

जगराओं में बेटी के जन्मदिन पर सामान लाने गए पिता पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल घायल युवक अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव अक्कूवाल में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव अक्कूवाल के रूप में हुई है। गुरदीप सिंह अपनी बेटी के जन्मदिन की तैयारियों के लिए सामान लेने जा रहे थे, तभी उन पर फायरिंग हुई।
विज्ञापन




गोली लगने से गुरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल जगराओं लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दयानंद अस्पताल, लुधियाना रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

 
पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
घायल गुरदीप सिंह के बयान के अनुसार, वह अपनी बेटी के जन्मदिन के लिए जरूरी सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान कृष्ण सिंह तलवाड़ा अपने आठ से दस साथियों के साथ वहां पहुंचा और उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से गुरदीप सिंह घायल हो गए। घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, मामले के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई को लेकर परिवार में रोष
इस मामले में घायल के परिवार ने थाना सिद्धवां बेट पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि गुरदीप सिंह को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल जगराओं लाया गया था और वह करीब दो घंटे तक अस्पताल में रहे, लेकिन इस दौरान पुलिस वहां नहीं पहुंची। इसे लेकर परिवार में रोष है। 

गुरदीप सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें