मंदीप सिंह ने लगाई हैट्रिक
चौथे क्वार्टर में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। इसके बाद मंदीप सिंह ने 54वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। हार्दिक सिंह ने भी गोल किया, जबकि भारतीय टीम ने अंतिम मिनटों में दो और गोल करके स्कोर 13-0 पहुंचा दिया।
भारत की ओर से मंदीप सिंह ने तीन, हरमनप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह ने दो-दो गोल किए। अभिषेक, नीलकांता शर्मा, जुगराज सिंह और हार्दिक सिंह ने भी गोल किए। भारतीय टीम ने शानदार आक्रमण, तेज पासिंग और पेनल्टी कॉर्नर पर प्रभावी प्रदर्शन के दम पर टूर्नामेंट में बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, मंगलवार को खेले गए दो अन्य मुकाबलों में मलेशिया की टीम ने चीन को 5-4 से शिकस्त दी और जापान की टीम ने दक्षिण कोरिया की टीम को 3-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।