फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में फायरिंग: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, बाॅडीगार्ड भी मारा गया

Fri, 27 Jun 2025 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

वारदात देर रात बटाला के कादियां टोल बैरियर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, करणदीप सिंह और हरजीत कौर स्कॉर्पियो में जा रहे थे।
विज्ञापन
बटाला में फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बटाला में देर रात कादियां रोड पर स्थित एक बेकरी के पास गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उनके बाॅडीगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला गैंगवार से जोड़ा जा रहा है। दविंदर बंबीहा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

दो बाइक पर आए थे आरोपी

आरोपी दो बाइक पर आए थे। उन्होंने कार के बिल्कुल नजदीक जाकर गोली चलाई। फायरिंग के बाद आरोपी माैके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल युवक की माैके पर ही माैत हो गई। वहीं महिला की अस्पताल ले जाते समय माैत हो गई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन





 
Trending Videos

जग्गू का रिश्तेदार है करणवीर

मरने वाला बाॅडीगार्ड करणवीर सिंह निवासी गांव भेखोवाल जग्गू के रिश्तेदार का बेटा बताया जा रहा है। वारदात देर रात बटाला के कादियां टोल बैरियर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, करणवीर सिंह और हरजीत कौर निवासी गांव भगवानपुर स्कॉर्पियो में जा रहे थे। गोली लगने से करणदीप सिंह की मौत हो गई, जबकि हरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें बटाला से अमृतसर रेफर किया गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन

काैन है जग्गू भगवानपुरिया

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का असली नाम जसदीप सिंह है। दसवीं पास करने के बाद जसदीप सिंह की दोस्ती का दायरा बढ़ने लगा था। स्कूल और बाहर कई लड़ाइयों में शामिल होने के बाद उस पर कई एफआईआर हुई। ध्यानपुर में हुए एक कत्ल में जग्गू भगवानपुरिया का नाम पहली बार चर्चा में आया और वह अपराध की दुनिया में शामिल हो गया। जसदीप सिंह से वह भगवानपुरिया हो गया और उसकी दोस्ती कई गैंगस्टरों के साथ हो गई। कभी जग्गू गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के नजदीक था। इस समय उसके ऊपर 26 केस चल रहे हैं और वह जेल में बंद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें