पंजाब के बरनाला जिले के गांव धनौला के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में आगजनी की घटना हुई है और 16 लोग आग से झुलस गए हैं।
पंजाब के बरनाला जिले के गांव धनौला के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में आगजनी की घटना हुई है और 16 लोग आग से झुलस गए हैं। मंदिर में हर मंगलवार को भंडारा लगाया जाता है। इस बार भंडारा तैयार करने वाली रसोई में आग लगने से 16 लोग झुलस गए। हादसा उस समय हुआ जब हलवाई भट्ठी में डीजल डाल रहे थे। इस दौरान आग भड़क गई।
विज्ञापन
आग में झुलसे सभी लोग हलवाई का काम करते हैं। इनमें नौ पुरुष व सात महिलाएं शामिल हैं। गंभीर हालत के चलते छह लोगों को फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। सात को धनौला के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, तीन लोग बरनाला के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
बरनाला जिले में धनौला कस्बे के श्री हनुमान मंदिर में मंगलवार देर शाम लंगर बनाते समय आग की घटना में गंभीर रूप से झुलसे 5 लोगों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इनमें बरनाला के विशाल कुमार(35), राम जतिन(50), बलविंदर सिंह(40), रामचंद्र (45)और अजय कुमार(20) शामिल है और डॉक्टरों के मुताबिक यह सभी लगभग 50 प्रतिशत व उससे ज्यादा झुलसे हुए हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन ने उनके बेहतर इलाज के लिए माहिर डॉक्टरों की टीम बना दी है।