किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह नजरबंद
लुधियाना पुलिस नेसुबह किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह को जीवनपुर स्थित उनके निवास पर ही नजरबंद कर दिया है। इस दौरान दिलबाग सिंह को न तो घर से बाहर जाने की इजाजत है और न ही उनसे कोई मुलाकात नहीं कर सकता। उनके घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना लिया है। यह जानकारी दिलबाग सिंह ने सोशल मीडिया पर सांझा की।
दिलबाग सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने किसान मोर्चा को जबरन हटा दिया। इस दौरान उनकी ट्रॉलियों आदि में रखा लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। दिलबाग सिंह ने कहा कि किसान मजदूर मोर्चा (भारत) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने 6 मई को शंभू पुलिस स्टेशन के बाहर 'जबरदस्ती विरोधी धरना' देने की घोषणा की है। दिलबाग का आरोप है कि हाल ही में हुए किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने जबरन विरोध स्थलों को हटा दिया, नेताओं को विश्वासघात करके हिरासत में लिया। इस धरने को लेकर पुलिस ने किसान नेताओं पर सख्ती शुरू कर दी है।