फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सेक्टर-11 गोलीकांड के बाद पांच कारोबारियों को रंगदारी की धमकी, कहा-जानकी दास जैसा होगा हश्र

Sun, 14 Jun 2026 08:46 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज ऐजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में हुए गोलीकांड के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पांच कारोबारियों को रंगदारी की धमकी आ चुकी है। 
विज्ञापन
रंगदारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में श्री कुमार मेडिकल के कैशियर जानकी दास की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के कुछ ही घंटों बाद गैंगस्टरों ने चंडीगढ़ पुलिस और कारोबारियों को नई चुनौती दे दी। सेक्टर-11 मार्केट के पांच कारोबारियों को फ्रांस, कनाडा और अन्य विदेशी नंबरों से कॉल कर रंगदारी मांगी। कारोबारियों को धमकी दी कि यदि एक्सटॉर्शन मनी नहीं दी गई तो उनका भी वही हश्र होगा जो जानकी दास का हुआ। इतना ही नहीं, आरोपियों ने सेक्टर-11 की दुकानों को बम से उड़ाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


कारोबारियों में दहशत
धमकी भरे फोन आने के बाद पूरे कारोबारियों में दहशत का माहौल है। कारोबारियों ने तत्काल इसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें जांच में जुट गई हैं। कारोबारियों ने शहर में बढ़ती गैंगस्टर गतिविधियों और रंगदारी के मामलों पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चंडीगढ़ में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच
प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कॉल वास्तव में विदेशों से की गई हैं या फिर इंटरनेट आधारित तकनीक और वर्चुअल नंबरों के माध्यम से विदेशी नंबरों का इस्तेमाल किया गया है। जांच एजेंसियां कॉल डिटेल रिकॉर्ड, आईपी लॉग, इंटरनेट ट्रैफिक और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या और धमकी भरे फोन कॉल के बीच का अंतराल बेहद कम होने के कारण दोनों घटनाओं के बीच किसी संभावित संबंध से इन्कार नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि जांच टीमें इस एंगल को भी गंभीरता से खंगाल रही हैं।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
धमकियों की सूचना मिलते ही सेक्टर-11 मार्केट और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कई दुकानों को एहतियातन कुछ समय के लिए बंद कराया गया, जबकि आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की निगरानी बढ़ा दी गई है। एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सेक्टर-11 मार्केट के बाहर स्थायी नाकाबंदी, अतिरिक्त पीसीआर तैनाती और चौबीसों घंटे गश्त के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि कारोबारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और धमकी देने वालों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें