फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: शहीद लाला लाजपत राय के पैतृक घर में सालभर से बिजली गुल, सांसद बोले- राज्यसभा में उठाऊंगा मामला

Wed, 18 Nov 2026 11:25 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (लुधियाना)

सार

देश को आजादी दिलाने वाले नायकों की विरासत को संभालने के दावे बहुत होते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कई बार इन दावों पर सवाल खड़े कर देती है। पंजाब केसरी लाला लाजपत राय का पैतृक घर ही सालभर से अंधेरे में है जिस पर बिजली विभाग के एसडीओ का कहना है कि हमें इसकी शिकायत नहीं मिली। 

विज्ञापन
शहीद लाला लाजपत राय का घर अंधेरे में - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लेने वाले पंजाब केसरी शहीद लाला लाजपत राय के पैतृक घर में सालभर से बिजली गुल है। मंगलवार को यहां आयोजित समारोह में पहुंचे राज्यसभा सांसद एवं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने यह मुद्दा राज्यसभा में उठाने का एलान किया। उन्होंने घर के विकास के लिए अपनी सांसद निधि से 20 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

विज्ञापन


पंजाब सरकार की घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 300 यूनिट बिजली निशुल्क
लाला लाजपत राय चैरिटेबल वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित समारोह में सांसद ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हुए कहा कि एक तरफ सरकार 90 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली देने और घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का दावा करती है, दूसरी तरफ देश के लिए बलिदान देने वाले शहीद के पैतृक घर में बिजली नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि शहीदों की विरासत के प्रति सरकार का ऐसा रवैया क्यों है। उन्होंने कहा कि इस मामले को राज्यसभा में उठाया जाएगा। हालांकि, पावरकॉम का कहना है कि विभाग ने बिजली कनेक्शन नहीं काटा है। घर का पुराना बिल बकाया है। संभव है कि बाहर से तार टूटने के कारण बिजली बंद हुई हो।
 

Trending Videos
विज्ञापन

एसडीओ बोले-विभाग को नहीं मिली शिकायत
वहीं, समाजसेवी कमलदीप बासल ने बताया कि पैतृक घर में बिजली बंद होने की जानकारी रखरखाव विभाग को दी गई थी, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। पावरकॉम के एसडीओ गुरप्रीत सिंह कंग ने कहा कि विभाग को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली। शिकायत मिलती तो बिजली चालू करवा दी जाती। मित्तल ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर जगराओं के सिविल अस्पताल और हलवारा एयरपोर्ट का नाम लाला लाजपत राय के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को लाला जी के जन्मदिवस पर होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को आमंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि इसे राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा सके।

नशाखोरी और गैंगस्टरवाद आतंकवाद का नया रूप
सांसद ने कहा कि पंजाब में नशाखोरी और गैंगस्टरवाद गंभीर समस्या बन चुके हैं और आतंकवाद के नए रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जगराओं के कुछ लोगों को भी फिरौती के लिए धमकी भरी कॉल आ चुकी हैं। यह पूरे पंजाब की सुरक्षा से जुड़ा मामला है और सरकार को गंभीर कदम उठाने चाहिए। समारोह में उन्होंने पांच सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के साथ एलपीयू में मुफ्त उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें