शिरोमणि अकाली दल नहीं लड़ेगा उपचुनाव नहीं लड़ेगा। पार्टी की तरफ से यह वीरवार को हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि शिअद किसी चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगा।
पंजाब में 13 नवंबर को चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगा। शिअद ने उपचुनाव न लड़ने के फैसला लिया है। यह फैसला वीरवार को पार्टी की कार्यसमिति और जिला प्रधानों की बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन
पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने प्रेस कांफ्रेंस इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि करीब दो घंटे चली बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई। इसके बाद पार्टी ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि पार्टी एसजीपीसी के प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव में हिस्सा लेगी।