होशियारपुर अस्पताल में करवाया गया डोप टेस्ट
इसके बाद इन सिपाहियों का डोप टेस्ट करवाने के लिए एएसआई गुरदीप सिंह की ड्यूटी लगाई गई। पत्र में लिखा गया कि 21 मई 2025 को छह रिक्रूट सिपाही अर्शदीप सिंह, मनीष, समित सभी पटियाला निवासी, तेजक्रिमजीत सिंह तरनतारन, आदेश प्रताप सिंह तरनतारन और अमरजीत सिंह लुधियाना का मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर भेजा गया। यहां इन सभी का डोप टेस्ट करवाया गया जो पाॅजिटिव आया।
बैच सेे नाम खारिज
सूत्रों से मिले पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि इन छह सिपाहियों को बिना बेसिक ट्रेनिंग पास किए वापस उनके जिलों में भेजा जाता है। इसके अलावा उक्त बैच से इनका नाम खारिज किया जाता है। पत्र में लिखा गया कि उक्त सिपाहियों को अपने कमिशनरेट, जिले में रिपोर्ट करने संबंधी लिखा गया है और नशा छोड़ने को कहा गया है।