फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: डोनी बल गैंग का सरगना इथियोपिया से भारत लाया गया, 10 महीने तक चला ऑपरेशन

Sun, 08 Nov 2026 08:53 AM IST
शाहिल शर्मा एएनआई चंडीगढ़

सार

करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद डोन बल गैंग के सरगना को इथियोपिया  से डिपोर्ट करवाने में सफलता मिली है। पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी इथोपिया से डिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोनी बाल-प्रभ दासूवाल गैंग के सरगना गुरविंदर उर्फ अफरीदी को इथियोपिया से डिपोर्ट किया है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय अभियान के बाद उसे भारत वापस लाने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन

 

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने की कार्रवाई
यह कार्रवाई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स  ने पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस की ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (OFTEC) के साथ मिलकर की। इस अभियान में केंद्रीय एजेंसियों का भी सहयोग रहा। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी विदेश में बैठकर पंजाब में टारगेट किलिंग, फिरौती के लिए फायरिंग और अन्य संगठित आपराधिक गतिविधियों को कथित तौर पर अंजाम दिलवा रहा था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि वह विदेश से ही गैंग की गतिविधियों को संचालित कर रहा था।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने घोषित किया था पांच लाख रुपये का इनाम
पंजाब सरकार ने आरोपी की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले के लिए पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। करीब 10 महीने तक चली अंतरराष्ट्रीय तलाश के बाद उसे इथियोपिया से डिपोर्ट कराया गया। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस विदेश में बैठकर आपराधिक गतिविधियां संचालित करने वाले गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अफरीदी की डिपोर्टेशन को इसी अभियान के तहत अहम कार्रवाई माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें