फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar: जिला स्तरीय प्राइमरी स्कूल प्रतियोगिता, 600 मीटर रेस में खुईयां सरवर ब्लॉक के सुखदीप ने मारी बाजी

Thu, 30 Oct 2025 05:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

जिला स्तरीय प्राइमरी स्कूलों की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता अबोहर के धरांगवाला में शुरू हुई। इन खेलों में जिला फाजिल्का के 8 ब्लॉकों की टीमें व खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्राइमरी स्कूलों की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला स्तरीय प्राइमरी स्कूलों की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता अबोहर के धरांगवाला में शुरू हुई। इन खेलों में जिला फाजिल्का के 8 ब्लॉकों की टीमें व खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन लड़कों की एथलेटिक गेम्स व लड़कियों के खो-खो, कबड्डी, फुटबाल व हैंडबाल के मुकाबले खेले गए। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए बतौर मुख्य अतिथि गुरचरण सिंह मुसाफिर ने कहा कि बच्चों को प्राइमरी स्तर से खेलों से जोड़ना स्कूली अध्यापकों का बहुत बड़ा योगदान है। डीईओ सतीश कुमार ने कहा कि जिले के विजेता बच्चे राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेंगे। उन्होंने खेलों के आयोजन के लिए गांव धरांगवाला की पंचायत, किरणजीत स्पोर्ट्स क्लब व समस्त बीपीईओ व अध्यापकों की प्रशंसा की।

इस मौके पर आयोजित 600 मीटर दौड़ में खुईयां सरवर ब्लॉक से सुखदीप पहले, अबोहर-2 का विजय लक्ष्य दूसरे व खुईयां सरवर ब्लॉक का विजय तीसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर दौड़ में गुरनूर अबोहर-1 पहले, रणवीर खुईयां सरवर दूसरे व सुमित ब्लाक दो तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह 400 मीटर रिले रेस में अबोहर ब्लॉक 2 की टीम पहले स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें