फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar: लावारिस और मंदबुद्धि महिलाओं को ले जाने के लिए तपोवन आश्रम की टीम पहुंची अबोहर, दो दिन रुकेगी

Thu, 30 Oct 2025 05:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

पंजाब के अबोहर में लावारिस और मंदबुद्धि बेसहारा हालत मे घूमने वाली महिलाओं की पहचान करने के लिए तपोवन महिला आश्रम मिर्जेवाला श्रीगंगानगर की एक टीम वीरवार को अबोहर पहुंची है।
विज्ञापन
तपोवन आश्रम की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर में लावारिस और मंदबुद्धि बेसहारा हालत मे घूमने वाली महिलाओं की पहचान करने के लिए तपोवन महिला आश्रम मिर्जेवाला श्रीगंगानगर की एक टीम वीरवार को अबोहर पहुंची और अबोहर के नर सेवा नारायण सेवा समिति कार्यालय में पहुंचकर प्रधान राजू चराया से संपर्क किया। 
विज्ञापन


राजू चराया ने बताया कि यह टीम दो दिन के लिए अबोहर व फाजिल्का दौरे पर आई है। इन दो दिनों के दौरान जो भी महिला लावारिस या मंदबुद्धि हालत में पाई जाएगी उसे यह टीम अपने साथ आश्रम लेकर जाएगी, जहां पर उनका बेहतर ख्याल रखा जाएगा। 

राजू चराया ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके आसपास के इलाके में कोई भी महिला लावारिस या बेसहारा हालत में मिले तो उसकी सूचना दें। आज अबोहर पहुंची टीम में आश्रम संचालिका सुलोचना चौधरी, संजू चौधरी, प्रेम कमार, जोगिंदर व खुशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें