डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों शुक्रवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान परगट सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने डेरा ब्यास प्रमुख का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
डेरा ब्यास प्रमुख के आगमन को लेकर परिवार में विशेष उत्साह देखने को मिला। परगट सिंह ने परिवार सहित उनका सम्मान किया।
इसके बाद डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद सुशील रिंकू के निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान डेरा ब्यास प्रमुख ने वहां मौजूद संगत को दर्शन दिए। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।