फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar News: कार सवार युवकों ने किए हवाई फायर, इलाके में दहशत, चार गोलियों दाग भागे आरोपी

Mon, 27 Oct 2025 01:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

अबोहर के पॉश एरिया न्यू सूरज नगरी इलाके में रविवार देर रात कार में सवार कुछ युवकों ने हवाई फायर किए। हालाकि इसमें किसी का कोई जान-माल नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन पूरे इलाके में दहशत का महौल पाया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर के पॉश एरिया न्यू सूरज नगरी इलाके में रविवार देर रात कार में सवार कुछ युवकों ने हवाई फायर किए। हालाकि इसमें किसी का कोई जान-माल नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन पूरे इलाके में दहशत का महौल पाया जा रहा है। संबंधित थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कल रात करीब साढे 12 बजे एक कार न्यू सूरज नगरी की गलियों में काफी समय तक घूमती रही और इसके बाद कार में सवार कुछ युवकों ने 4 हवाई फायर किए जिससे लोगों में दहशत फैल गई। कार सवारों द्वारा हवाई फायर किए जाने की वीडियो भी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गए।

मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना सिटी 2 की पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हवाई फायर करने वाले लोग कौन थे और किस मकसद से उन्होंने यह घटना को अंजाम दिया, यह सब जांच का विषय है। पुलिस टीमें इस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें