फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: तरनतारन में युवक की हत्या... गले में किरच से किए तीन वार, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Mon, 03 Nov 2025 05:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)

सार

खडूर साहिब के तरतनारन में दो पक्षों में विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी ने किरच से युवक के गले में किरच से तीन वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन में युवक की हत्या हुई है। तरनतारन के गांव वरनाला में खेत में मेड डालने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि 32 वर्षीय युवक गुरप्रीत सिंह गोपी के गले में किरच मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना का पता चलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच शुरू की। वहीं आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


गांव वरनाला निवासी गुरप्रीत सिंह गोपी सोमवार की सुबह अपने खेत में गेहूं की बिजाई लिए तैयारी कर रहा था। उसने राजस्व विभाग की हदबंदी मुताबिक खेत में मेड डालना शुरू की। पड़ोस वाले खेत मालिक सतपाल सिंह बग्गा ने यह कहते विरोध किया कि उक्त मेड संयुक्त हदबंदी में नहीं, बल्कि हमारे हिस्से वाले खेत में डाली जा रही है। गोपी ने जब उसको समझाने का प्रयास किया तो बग्गा ने अपने साथियों के कहने पर गोपी की गर्दन पर किरच से तीन वार किए। गंभीर रूप से घायल गोपी को अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

सूचना मिलते ही सब डिविजन पट्टी के डीएसपी लवकेश सैनी व थाना सदर पट्टी के प्रभारी विपन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक गोपी के परिवार के बयानों पर मामले की जांच शुरू की। डीएसपी सैनी का कहना है कि सिविल अस्पताल में शव पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें