फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime:होटल में रुके थे युवक-युवती, एक साथ बिताई रात, सुबह कमरे में मिली टैटू आर्टिस्ट लाश, बिखरा था खून

Tue, 12 Aug 2025 06:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब के बठिंडा में महिला मित्र के साथ होटल के कमरे में ठहरे युवक की अगले दिन लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जिस कमरे में दोनों रुके थे वहां खून भी मिला है। मृतक टैटू आर्टिस्ट था। 
विज्ञापन
कमरे में मिली युवक की लाश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होटल के कमरे में एक युवक और युवती रुके थे। दोनों ने होटल बुक किया था। अगली सुबह युवक की लाश होटल के कमरे में मिली। कमरे में खून के निशान भी मिले हैं। वहीं जो युवती उसके साथ थी वह गायब थी। इस घटना के बाद होटल कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना पंजाब के बठिंडा की है।
विज्ञापन


बठिंडा के थाना कोतवाली एरिया में स्थित एक निजी होटल में मंगलवार सुबह युवक की लाश मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया और मृतक के वारिसों को सूचित कर दिया। थाना कोतवाली के एसएचओ परमिंदर सिंह ने युवक की मौत होने संबंधी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान राकेश कुमार के तौर पर हुई है। वह गांव लहरा मोहब्बत कॉलोनी का रहने वाला था और टैटू आर्टिस्ट था।

जानकारी के अनुसार थाना मृतक युवक की पहचान होटल के कमरे में मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक राकेश अपनी किसी महिला मित्र के साथ सोमवार रात को होटल के कमरे में ठहरा था। दोनों ने रात साथ बिताई, लेकिन मंगलवार सुबह जब होटल कर्मियों ने कमरे में आकर देखा तो युवक कुर्सी पर मृत पड़ा हुआ था। उसके पैर के नीचे खून लगा था और उसकी महिला मित्र गायब थी।
विज्ञापन


होटल कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी। थाना कोतवाली के एसएचओ परमिंदर सिंह ने मृतक राकेश के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने अपने लड़के को अपने घर से बेदखल किया हुआ था। मृतक युवक टैटू आर्टिस्ट था। युवक के पैर तले खून बिखरा हुआ मिला है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस जांच कर रही कि युवक की मौत कैसे हुई और उसके साथ महिला मित्र कौन थी। उसकी पहचान करके उसे जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमृतसर में एनकाउंटर: एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीन कर भागा तस्कर, पुलिस पर फायरिंग की, फिर क्या हुआ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें