फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga Crime: घर के बाहर दोस्त के साथ बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक पर आए थे अज्ञात युवक

Tue, 24 Jun 2025 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

साहिल कुमार अपने दोस्त के साथ गली में घर के बाहर बैठ कर बात कर रहा था तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और साहिल कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के महावीर नगर में रविवार देर रात दो नौजवानों पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फरीदकोट रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, साहिल कुमार अपने दोस्त के साथ गली में घर के बाहर बैठ कर बात कर रहा था तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और साहिल कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगने से  साहिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी साउथ थाना प्रभारी वरुण कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और  पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन




साहिल के साथ मौजूद उसके दोस्त ने बताया कि तीनों युवक बाइक पर सवार थे, जिनमें से एक युवक ने उतरकर सीधे साहिल पर गोलियां चला दीं और फिर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

थाना सिटी साउथ के प्रभारी वरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर वह तुरंत अस्पताल पहुंचे। घायल युवक की पहचान साहिल कुमार के रूप में हुई है, जिसे गोली लगी है। डॉक्टरों द्वारा उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया गया। पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जानकारी दी कि रात करीब 10 बजे महावीर नगर से एक फायरिंग केस आया था। घायल युवक साहिल कुमार को 4 से 5 गोलियां लगी थीं। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे फरीदकोट रेफर किया गया क्योंकि उसे आईसीयू की आवश्यकता थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें