फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: रंगदारी के लिए घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पाकिस्तानी डाॅन के गुर्गों ने चलाई गोलियां.. Video

Tue, 24 Jun 2025 10:49 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

आरोपी युवक घर वालों को धमकियां भी देकर गए हैं। मामला रंगदारी से जुड़ा बताया जा रहा है। परिवार के चारों बच्चे विदेश में सैटल हैं। बदमाशों ने गोलियां चलाने की वीडियो बनाकर परिवार को भेजी है।   
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के गुलाब देवी रोड स्थित अमन नगर में देर रात एक घर पर फायरिंग से दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद शूटर्स एक बाइक पर भाग निकले। यह घर एनआरआई का है। फायरिंग पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने अपने गुगों के जरिये करवाई है, क्योंकि पुर्तगाल में रेस्टोरेंट चलाते बलवीर सिंह के बेटे जतिंदर सिंह ने उसे रंगदारी नहीं दी थी। 
विज्ञापन


भट्टी ने 30 लाख रुपये मांगे थे तो डराने के लिए फायरिंग की वीडियो बनाकर एनआरआई को भट्टी ने खुद ही शेयर की। एनआरआई ने अपनी फैमिली को कॉल की तो पिता बोले कि घर के गेट पर गोलियां चली हैं। गेट पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे थे। क्राइम सीन से 4 खोल मिले हैं। सूचना मिलने पर डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों फोर्स समेत क्राइम सीन पर पहुंच गए। पुलिस ने एरिया सील करके शूटर्स की तलाश शुरू की, लेकिन रात 12 बजे तक कोई सुराग नहीं मिला था। डीसीपी ढिल्लों ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। इसमें एक शूटर्स दोनों हाथ से गोलियां चला रहा है।

बेटे से मांगी थी रंगदारी: बलवीर सिंह

अमन नगर के रहने वाले बलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा जतिंदर सिंह करीब 15 साल से पुर्तगाल में है। वहां उसका रेस्टोरेंट है। बेटे ने बताया था कि शुक्रवार को पाकिस्तान के डॉन भट्टी ने उसे डराया और धमकी दे रहा है कि 30 लाख दे, नहीं तो वह उसके घर पर फायरिंग करवा देगा। बलवीर ने कहा कि बेटा डरा नहीं था। रात बेटे का फोन आया कि क्या घर के बाहर गोलियां चली हैं तो बताया कि आवाज सुनाई दी है। वे लोग घर में ही हैं और बाहर नहीं गए। इसके बाद बलवीर खुद बाहर आए और पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके सूचना दी।

भट्टी ने एनआरआई को धमकी देकर कहा- तेरे बाप को मारेगा

फायरिंग से पहले एनआरआई और भट्टी के बीच तीखी बहस भी हुई थी क्योंकि उसने भट्टी का फोन नहीं उठाया था। एनआरआई की बहस हुई तो भट्टी ने धमकी दी कि तेरे बाप को मारेगा। एनआरआई ने भट्टी से कहा कि तगड़ा होकर आए। यह बात सुनकर भट्टी भड़क गया और धमकी दी कि वह उसके रेस्टोरेंट पर भी फायरिंग करेगा। इसके बाद दोनों में खूब गाली गलौज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें