फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Accident: मंडी गोबिंदगढ़-सरहिंद हाईवे पर पड़ी थी लाशें... हिट एंड रन केस, दो युवकों की मौत

Wed, 12 Nov 2025 07:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

सार

मंडी गोबिंदगढ़ से सरहिंद नेशनल हाईवे पर हिट एंड रन का मामला हुआ है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।  
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़-सरहिंद नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। मामला हिट एंड रन केस का है। दोपहर करीब 12 बजे मंडी गोबिंदगढ़ से सरहिंद नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दोनों मृतकों की लाशें हाईवे पर पड़ी थी।

विज्ञापन


मंडी गोबिंदगढ़ से सरहिंद की ओर आते हुए बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का शिकार हुए तीनों युवक बिहार के रहने वाले हैं। मरने वाले युवकों की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के बादल कुमार और राजू कुमार के तौर पर हुई है। बादल कुमार पूर्णिया जिले के गांव लक्ष्मनिया का और राजू कुमार गांव फुलकिया का रहने वाला था। हादसे में तीसरा युवक रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

थाना सरहिंद के सहायक थानेदार गुरचरण सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि सरहिंद नेशनल हाईवे पर सीआईए स्टाफ सरहिंद के नजदीक नेशनल हाइवे पर सड़क दुर्घटना हुई है। जब वह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि बादल कुमार और राजू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि रोहित को अचेत अवस्था में 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब उपचार के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पटियाला रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें