फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पोल्ट्री फार्म में करंट से दो की मौत, मजदूर को बचाने आए मालिक की भी गई जान, संगरूर की घटना

Tue, 01 Jul 2025 07:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)

सार

पोल्ट्री फार्म में करंट से दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक पोल्ट्री फार्म पर काम करने वाला प्रवासी मजदूर और दूसरा पोल्ट्री फार्म का मालिक है। मजदूर को बचाते हुए  मालिक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के संगरूर में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना गांव फतेहगढ़ में हुई है। यहां पोल्ट्री फार्म में पोछा लगा रहे दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। मरने वालों में एक पोल्ट्री फार्म का मालिक भी है। मृतकों की पहचान पोल्ट्री फार्म मालिक 35 वर्षीय हरप्रीत सिंह निवासी फतेहगढ़ और 24 वर्षीय वीरेश है। 

विज्ञापन


वीरेश उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव हमरोली का रहने वाला था। वीरेश को बचाते हुए हरप्रीत को भी करंट लग गया, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिए हैं।

थाना लहरागागा के सहायक थानेदार गुरमेल दास ने बताया कि फतेहगढ़ निवासी हरप्रीत सिंह और प्रवासी मजदूर वीरेश मंगलवार को पोल्ट्री फार्म में पोछा लगा रहे थे। इस दौरान वीरेश का हाथ जमीन पर रखे पंखे को छू गया। इससे उसे करंट लग गया। उसे बचाने आए हरप्रीत सिंह को भी करंट का जोरदार झटका लगा। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें