फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: फिरोजपुर में बोलेरो और ट्रक में टक्कर, पीछे से आ रही बाइक चपेट में आई, दो लोगों की मौके पर मौत

Mon, 26 May 2025 04:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

फिरोजपुर में बोलेरो और ट्रक के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद बोलेरो पीछे से आ रही बाइक से टकरा गई और बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा फिरोजपुर के थाना लक्खोके बहराम के अधीन आते गांव हामन के पास हुआ है। यहां एक बोलेरो और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। जैसे ही दोनों वाहनों की बीच टक्कर हुई तो उसके बाद बोलेरो दूसरी तरफ से आर रही एक बाइक में टकरा गई। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। 

विज्ञापन


हादसे के बाद हाइवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। हादसे के कारणों का पता लगने के बाद बनती कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी फिरोजपुर की तरफ से आ रही थी। बाइक वाले गुरुहरसहाए की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोलूका मोड की तरफ से आ रहे ट्रक और बोलेरो की आपस में टक्कर हो गई। पीछे बाइक पर तीन लोग सवार होकर आ रहे थे। ट्रक से टकराने के बाद बोलेरो बाइक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई और कुल तीन लोग जख्मी हुए हैं। 
विज्ञापन


थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना लक्खोके बहराम के एसएचओ गुरजंट सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। तीन लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हालांकि अभी तक मतकों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। उनके बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें