फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पहले साथ शराब पी फिर हो गई तकरार... दो भाइयों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट, भाखड़ा नहर में फेंका शव

Fri, 23 May 2025 08:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

सार

शराब पीते हुए नशे में आपसी तकरार के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दो भाइयों ने मिलकर व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना फतेहगढ़ साहिब की है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में दो भाइयों ने गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या कर दी। हत्या के बाद सुराग मिटाने की नियत से उसे नहर में फेंक दिया। दोनों भाइयों ने हत्या की घटना को क्यों अंजाम दिया इसका खुलासा भी हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बलराज सिंह और बेअंत सिंह के तौर पर हुई है। वहीं मृतक गुरचरण सिंह था जो आरोपियों के गांव तलानियां का रहने वाला था। हत्या के चार दिन बाद उसका शव नहर से मिला है। 

विज्ञापन


दरअसल हत्या को लेकर विवाद शराब पीने के दौरान हुई तकरार के बाद पैदा हुआ था। विवाद के चलते दोनों भाइयों ने अपने ही गांव के व्यक्ति गुरचरण सिंह के साथ मारपीट कर उसे नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

डीएसपी सुखनाज सिंह ने बताया कि मृतक गुरचरण सिंह के साले गुरविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके जीजा 18 मई से लापता था। उन्होंने उसकी तलाश की तो उनका शव सानीपुर के पास भाखड़ा नहर से मिला। डीएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच दौरान पता चला कि 18 मई की देर शाम गुरचरण सिंह, बलराज सिंह व एक प्रवासी मजदूर एक ट्यूबवेल के कमरे पर शराब पी रहे थे। इस दौरान बलराज और गुरचरण सिंह के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी। इसके बाद बलराज सिंह व उसके भाई बेअंत सिंह ने गुरचरण सिंह को मारने की नीयत से उसे और शराब पिला दी। जब गुरचरण नशे में था तो दोनों भाई उसे बाइक पर बैठा कर बसी के नजदीक गुजरती भाखड़ा मेन लाइन के पास ले गए। दोनों ने गुरचरण सिंह के साथ मारपीट कर उसे भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। उसका शव पुलिस को 22 मई की शाम को सानीपुर के नजदीक भाखड़ा नहर की नरवाना ब्रांच से मिला। 
विज्ञापन


घटना की जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या में इस्तेमाल की बाइक व मृतक के कुछ कपड़े भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें