फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को पीटा: रतिया का पंचायती राज एसडीओ कार्यालय बना दंगल का अखाड़ा, जमकर चले लात-घूसे, Video

Fri, 23 May 2025 07:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के रतिया में ग्रामीणों ने भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष की धुनाई कर दी। यह घनासान रतिया में पंचायती राज एसडीओ कार्यालय में हुआ। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
भाजपा नेता से मारपीट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया में पंचायती राज एसडीओ कार्यालय शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। बवाल इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। पंचायती राज एसडीओ कार्यालय में जमकर लात-घूसे चले और कार्यालय दंगल का अखाड़ा बन गया। 

विज्ञापन


पंचायती राज विभाग के उपमंडल अधिकारी के कार्यालय में ग्रामीणों ने भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा व उसके समर्थकों के साथ मारपीट की। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता धर्मपाल शर्मा की तरफ से गांव भुंदडवास के सरपंच की पिटाई की गई थी। इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने धर्मपाल शर्मा व समर्थकों की धुनाई कर डाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सुरक्षा में पूर्व मंडल अध्यक्ष को पंचायत समिति कार्यालय से बाहर निकाला गया। वहीं गांव भुंदड़वास के सरपंच सरवजीत सिंह ने बताया कि वह एसडीओ के कार्यालय में बैठा था। उस दौरान बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने उसके साथ धक्का मुक्की की। फिर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसकी पगड़ी भी उतार दी। इसके बात कार्यालय में मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों के लोगों को शांत करवाया और उन्हें कार्यालय से बाहर ले गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें