फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागालैंड पहुंची पंजाब पुलिस: जुगराज हत्या के दो आरोपी कोहिमा से गिरफ्तार, दोनों भाइयों ने की थी टारगेट किलिंग

Sun, 21 Sep 2025 05:45 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़

सार

बटाला में जुगराज सिंह हत्या मामले में वांछित दो चचेरे भाइयों को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने नागालैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को पंजाब लेकर आ रही है। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एजीटीएफ ने बटाला पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और नागालैंड पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में हत्या के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन और उसके चचेरे भाई गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के तौर पर हुई है। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे और इन दोनों को नागालैंड की राजधानी कोहिमा से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


दोनों आरोपी 9 सितंबर 2025 को बटाला के गांव चीमा खुड्डी में हुए जगराज सिंह उर्फ जुग्गा की हत्या के मामले में वांछित थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह टारगेट किलिंग विदेश में बैठे गैंगस्टर जसविंदर सिंह उर्फ मनु अगवान, मोहम्मद यासीन अख्तर उर्फ जीशान अख्तर और गोपी नवांशहरिया के इशारों पर की गई थी।

पुलिस ने नागालैंड की सक्षम अदालत से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर लिया है और आरोपियों को पंजाब लाया जा रहा है। पुलिस इस केस को गैंगवार और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जोड़कर देख रही है। मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें